नीम करोली बाबा

000– जब हम चारों तरफ से अंधकार से घिर जाते हैं और कुछ भी अच्छा होने की उम्मीद छोड़ चुके होते हैं तो अचानक से कुछ ऐसा होता है जो हमें अच्छा समय आने का संकेत देता है। हमारे आसपास अचानक से कुछ ऐसी चीजें घटने लगती हैं जो हमारे मन में उम्मीद की नई किरण जगाती हैं। किसी व्यक्ति का भाग्य अच्छा होने वाला है या उसे सफलता मिलने वाली है, इस बारे में प्रकृति हमें खुद बताती है।
000– हमें चिंता फिक्र छोड़कर मेहनत से अपने काम में जुट जाना चाहिए, क्योंकि अब हमारा अच्छा वक्त शुरू होने वाला है और हमें जीवन में बेहतरीन अवसर अब मिलने वाले हैं।
000–आपको किसी न किसी रूप में रोजाना साधु संतों के दर्शन होने लगें तो समझ लीजिए कि आपके जीवन में कठिनाइयों का दौर अब खत्म होने वाला है। यानी कि ईश्वर के आशीर्वाद से अब आपके जीवन में भी तरक्की के योग बनेंगे
000–अगर आपको सपने में बार-बार अपने पूर्वजों के दर्शन होने लगें तो समझ लीजिए कि अब आपके बुरे दिन खत्म होंगे और अच्छे दिनों की शुरुआत होगी। सपने में पूर्वज आकर हमें सही गलत के बारे मे बताते हैं और हमें सफल होने का आशीर्वाद देते हैं। यानी कि हमारे जीवन में जो भी कष्ट हैं वे खत्म होकर एक नया सवेरा होगा। अब हम सफलता के पथ पर अग्रसर होंगे।
000–यदि भगवान की भक्ति करते हुए बार-बार आपकी आंखें भर आएं तो समझ लीजिए कि ईश्वर की विशेष कृपा आप पर होने वाली है। भगवान आपकी सभी समस्याओं का हल कर देंगे और आपको उनकी कृपा से हर कार्य में सफलता और गुडलक मिलेगा। आपकी तरक्की होगी और आपको अपनी लाइफ में कभी पीछे मुड़कर नहीं देखना पड़ेगा।

