bhaarat ke amar balidaani
सतीश चंद्र

उत्तरप्रदेश पुलिस
शहादत 29 जुलाई 2017
सतीश चंद्र-आरक्षी, उत्तरप्रदेश पुलिस, पुलिस थाना एत्माददोला-आगरा। शहादत दिन-29 जुलाई 2017। दिनांक 28 जुलाई 2017 की रात सतीश चंद्र अपने अन्य पुलिस सहयोगियों के साथ गश्त पर थे तभी उन्होंने आम्बेडकर पार्क पर संदिग्ध मोटर सायकिल सवारों को रूकने का संकेत दिया लेकिन अपराधियों ने पुलिसकर्मियों पर गोलियां चलाई जिसमें सतीश चंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए। 29 जुलाई को उपचार के दौरान वह शहीद हो गए। इस प्रकार आरक्षी सतीश चंद्र द्वारा कर्तव्य की बेदी पर प्राणों की आहुति दी गई।
हमारी श्रद्धांजलि



