Motivational Persons
पिता करते थे कैरी बैग सप्लाई और बेटी बन गई IAS

बिहार के नवादा जिले के हिसुआ नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत पांचू निवासी रितिका पांडेय ने संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा 2025 में 185वीं रैंक हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है. सीमित संसाधनों के बीच कठिन परिश्रम और आत्मविश्वास के बल पर उन्होंने यह मुकाम हासिल किया है. उनकी सफलता से पूरे क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है.
रितिका पांडेय के पिता संजय पांडेय मूल रूप से हिसुआ पांचू के निवासी हैं और साधारण व्यवसाय करते हैं. वे दुकानों में कैरी बैग की आपूर्ति करने का काम करते हैं, लेकिन बच्चों को उच्च शिक्षा दिलाना उनका सपना और जुनून रहा है. पिता के इसी संघर्ष और लगन को रितिका ने अपने जीवन की प्रेरणा बनाया.(updated on 7th March 2026)



