मृत्यु को सुखद बनाना परिवार की जिम्मेदारी

Following matter is also in English below
–शेखर कपूर–
वृद्धावस्था के वक्त जब इंसान का शरीर ढीला हो जाता है। जब शरीर जब काम नहीं करने लगता है और वह बिस्तर पर पड़ा रहता है तो परिवार, रिश्तेदार और परिचित सम्बंधित व्यक्ति का कुशल-क्षेम जानने के लिए लगातार सम्बंधित परिवार में पहुंचने लगते हैं। परिवार के लोग मरीज के साथ बात करते हैं, उनकी हर कामना को पूरा करने के लिए एक यत्न करते हैं। परिवार के लोगों के चेहरे पर मायूसी तो रहती है लेकिन वह सम्बंधित वृद्ध व्यक्ति को सब ठीक हो जाएगा…..आप जल्दी ही ठीक हो जाएंगे जैसे विभिन्न वाक्य बोलते रहते हैं। दूसरी ओर वृद्ध व्यक्ति पलंग पर लेटे-लेटे अपनी मौत की प्रतीक्षा करता रहता है। प्रतीक्षा का क्षण कितने मिनटों, कितने घंटों और कितने दिनों का होता है यह किसी को पता नहीं होता है लेकिन मौके पर मौजूद सभी लोग यह मान लेते हैं कि उनके परिवार का यह वृद्ध सदस्य अब मृत्यु की प्रतीक्षा कर रहा है।
ध्यान रहे कि जिसकी मृत्यु दिखाई पड़ रही हो उन्हें सुखद और सुकून भरी मृत्यु देने की जिम्मेदारी परिवार और रिश्तेदारों तथा मित्रों की है। जिसको जाना है वह हंसते और मुस्कुराते हुए सभी से विदा ले। उनकी विदाई के बाद परिवार को यह संतुष्टि हो कि उनके प्रियजन की सुकून भरी मृत्यु हुई है। क्योंकि मृत्यु के समय के क्षण लम्बे वक्त तक परिवार के सदस्यों के मस्तिष्क में बसे रहते हैं जो परिवार को विचलित कर सकते हैं।
धार्मिक दृष्टि से कई परिजन ऐसे मौके पर रामायण और गीता का पाठ करने लगते हैं। कई लोग रेडियो और टीवी पर भजन लगा देते हैं जिससे कि वातावरण सम्बंधित वृद्ध के अनुकूल हो सके। धार्मिक दृष्टि से माना गया है कि ऐसे मौके पर सम्बंधित व्यक्ति बिस्तर पर लेटे-लेटे मृत्यु की प्रतीक्षा तो कर रहा होता है लेकिन उसका मस्तिष्क कई विचारों में काम कर रहा होता है। ऐसे मौके पर वह परिवार के सदस्यों को विभिन्न तरह से इशारे कर सम्बंधित काम बताता है।
वैज्ञानिक दृष्टि से माना गया है कि जो व्यक्ति मृत्यु की प्रतीक्षा कर रहा होता है उसके मस्तिष्क में उस वक्त संगीत की लहरियां बहुत ही रामबाण का काम करती हैं। वह संगीत को सुनते वक्त सुकून महसूस करता है। संगीत उनके तनाव, बैचेनी और दर्द को कम करता है, याददाश्त को सक्रिय कर पुरानी यादों को ताजा करता है, और उन्हें मानसिक शांति प्रदान करता है। यह एक गैर-औषधीय तरीके के रूप में काम करता है, जो उन्हें सम्मानजनक और सुकून भरी विदाई देने में मदद करता है। पसंदीदा गाने, विशेष रूप से बचपन या जवानी के दिन, बुजुर्गों में पुरानी यादों को जगाते हैं, जिससे उन्हें सांत्वना मिलती है। जीवन के अंतिम क्षणों में प्रिय संगीत का माहौल, जैसे शांतिपूर्ण वाद्ययंत्र या धार्मिक संगीत, उन्हें एकाकीपन महसूस नहीं होने देता। इंटरनेट पर उपलब्ध एक जानकारी के अनुसार कनाडा की अग्रणी और प्रशामक संगीत चिकित्सक डेबोरा सैल्मन कहती हैं, ’’संगीत की व्यापकता और गहराई ही इसे जीवन के अंतिम क्षणों में एक अद्भुत साधन बनाती है, क्योंकि यह विश्राम, दर्द नियंत्रण, कल्याण की भावना और भावनात्मक एवं आध्यात्मिक अभिव्यक्ति को बढ़ावा देता है। संगीत में हमारे दिलों और आत्माओं से सीधे संवाद करने की क्षमता होती है’’।
(wrote date 20th February 2026)
’——————–
Family Duty- Death should be comfortable
–Shekhar Kapoor–
When a person’s body becomes weak during old age, when the body becomes inactive and the person is bedridden, family, relatives and acquaintances start visiting the family to inquire about the person’s well-being. Family members converse with the patient, striving to fulfill their every wish. While their faces may be filled with sadness, they offer various reassuring words to the elderly concerned, such as “Everything will be fine…you’ll get well soon.” The elderly man, on the other hand, lies on his bed, awaiting death. No one knows how many minutes, hours, or days this wait lasts, but everyone present assumes that this elderly member of their family is now awaiting death.
Keep in mind that it is the responsibility of the family, relatives and friends to give a happy and peaceful death to the person whose death is truth. The departed should leave everyone with a smile and a smile. After their departure, the family should have the satisfaction of knowing that their loved one died peacefully.Because the moments at the time of death remain in the minds of family members for a long time, which can disturb the family.
Religiously, many family members recite the Ramayana and the Gita or Guruwani or Bible’s true stories on such occasions. Many people play bhajans on the radio and television to create a conducive environment for the elderly. Religiously, it is believed that during such times, the person lying in bed awaiting death, while their mind is occupied with various thoughts. During these times, they signal to family members through various gestures.
As per Musicins , it is believed that music can be very beneficial for a person awaiting death. Listening to music can help soothe them. Music reduces stress, anxiety, and pain, triggers memories, brings back memories, and provides peace of mind. It serves as a non-pharmacological way to help them say a respectful and comforting farewell. Favorite songs, especially those from childhood or youth, evoke nostalgia for the elderly, providing comfort. During the final moments of life, the ambiance of beloved music, such as peaceful instrumental or religious music, helps prevent loneliness. According to information available on the Internet, Deborah Salmon, a leading Canadian palliative music therapist, says, “The breadth and depth of music makes it a wonderful tool in the final moments of life, as it promotes relaxation, pain control, a sense of well-being, and emotional and spiritual expression. Music has the ability to communicate directly with our hearts and souls”.



