Motivational Persons

पिता चलाते हैं किराने की दुकान, बेटी दर्शना, दूसरे प्रयास में बनी IPS

मनेन्द्रगढ़–चिरमिरी–भरतपुर जिले के जनकपुर क्षेत्र की बेटी दर्शना सिंह ने देश की सबसे प्रतिष्ठित सिविल सेवा परीक्षा यूपीएससी में 383वीं रैंक हासिल कर पूरे जिले और छत्तीसगढ़ का किया नाम रोशन प्रदेश का नाम रोशन किया है. प्राप्त रैंक के आधार पर उनके भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) में चयनित होने की संभावना भी जताई जा रही है, जिससे परिवार और क्षेत्र के लोगों में और भी उत्साह देखने को मिल रहा है.

दर्शना सिंह के पिता अरूण सिंह जनकपुर में राशन दुकान संचालक हैं,साधारण परिवार से आने के बावजूद दर्शना ने अपनी मेहनत, लगन और अनुशासन के बल पर यह बड़ी सफलता हासिल की है.

दर्शना की प्रारंभिक शिक्षा जनकपुर में ही हुई, जहां से उन्होंने अपनी स्कूली पढ़ाई पूरी की. इसके बाद उन्होंने उच्च शिक्षा के लिए प्रतिष्ठित आईआईटी कानपुर में प्रवेश लिया और वहां से सिविल इंजीनियरिंग की डिग्री प्राप्त की

दर्शना सिंह ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, परिवार, गुरुजनों को दिया. साथ ही उन्होंने सभी का आभार व्यक्त किया. दर्शना ने कहा कि निरंतर मेहनत, धैर्य और सकारात्मक सोच से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है. उनकी सफलता से क्षेत्र के युवाओं, खासकर बेटियों को बड़ी प्रेरणा मिल रही है.

(updated on 7th March 2026)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button