(c )विजय सागर

OUR GROUP PATRON
मैनेजिंग डायरेक्टर
मशरूमएक्स world ग्रुप
भोपाल, मध्यप्रदेश
मशरूम world आज विश्वव्यापी संस्थान है जिसकी शाखाएं हिंदुस्तान के हर शहर में और कारोबार विश्व स्तर पर है। मशरूम की खेती एक छोटे से प्लाट पर आरम्भ कर इस संस्थान ने बाद में आयुर्वेद रूपी दवाईयों का उत्पादन आरम्भ किया और हिंदुस्तान को स्वास्थ्य के क्षेत्र में भारतीय औषधी से परिचित कराया। आज यह संस्थान सिनेमा जगत से लेकर पीएनजी, उत्पादन सहित विभिन्न क्षेत्रों में अपने पैर जमा चुका है अथवा जमा रहा है। इस संस्थान का हर साल का टर्न ओवर करोड़ों रूपये का है तो हजारों बेरोजगार इस संस्थान की छत्रछाया में रोजगार से जुड़ने के साथ ही अपने जीवन को आत्मनिर्भर बना चुके हैं और यह कारवां लगातार मजबूत होता जा रहा है।
कोरोना काल में संभवतः यह एक ऐसा परिवार रहा जिसे कोरोना ने छुआ तक नहीं और इसका कारण यह रहा कि इस अवधि में संपूर्ण परिवार मशरूम दवाईयांे के उत्पादन वाले क्षेत्र में ही निवासरत रहा और मशरूम से जुड़ी दवाईयों का उत्पादन लगातार करता रहा। एक बड़ी संख्या में कर्मचारी भी इस उत्पादन वाले क्षेत्र में रहे और कोरोना कब गुजर गया यह इतिहास का विषय बन गया।
विजय सागर आज की युवा पीढ़ी के लिए एक प्रेरणा का स्त्रोत हैं जो एक वक्त कभी पैदल तो कभी सायकिल से चलकर एक आम आदमी की तरह ही जीवनचर्या को निभा रहे थे। अपनी प्रगति के लिए वह अपनी पत्नि और बच्चों को श्रेय देते हैं जो आज ’मशरूम बल्र्ड ग्रुप’’ को विश्वव्यापी स्तर पर ले जा रहे हैं।
वह चंद शब्दों में अपनी प्रगति को कहते हैं ’’ हर दिन काम करना आसान होता है लेकिन हर दिन बेहतर काम करना…उसके लिए सोंच और इरादा चाहिये। मेरा संस्थान मशरूमएक्स आज जिस जगह पर है वो किसी एक इंसान की वजह से नहीं बल्कि उन सभी लोगों की सोंच और मेहनत का नतीजा है जो रोज काम को जिम्मेदारी समझकर करते है’’।



