Our Group
(F)वी.के.अग्रवाल

राष्ट्रपति पदक से सम्मानित
Advisory Board Member
उत्तरप्रदेश के गाजियाबाद जनपद में वी.के.अग्रवाल एक जानी-मानी शख्सियत हैं। उनका मूल नाम विनोद कुमार अग्रवाल लेकिन वह सभी समाजों में ’वीके अग्रवाल’ के नाम से ही मशहूर हैं। गरीब और बेसहारा बच्चियों के विवाह, गरीबों के निःशुल्क दाह संस्कार से लेकर गरीबों को निःशुल्क भोजन और गरीबों को शीत के मौसम में कपड़ों और जरूरतमंदी का सामान देने में हमेशा आगे रहे हैं। इतना ही नहीं गाजियाबाद सहित उत्तरप्रदेश के कई लोगों को सामाजिक कार्याें के लिए उन्होंने आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया। उनका व्यक्तित्व असाधारण हैं।
सामाजिक क्षेत्रों में असाधारण सेवाओं के लिए उन्हें देश के राष्ट्रपति सम्मानित कर चुके हैं।



